logo

Jharkhand : आज रांची आएंगे मोहन भागवत, लोहरदगा में कार्यक्रम में होंगे शामिल

mohan.png

रांची:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) आज रांची आने वाले हैं। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से संघ प्रमुख छत्तीसगढ़ जाएंगे। दरअसल उनका दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है। मोहन भागवत के आने को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (strong security arrangements) किए गए हैं। रांची एयरपोर्ट से वो सड़क के रास्ते लोहरदगा जाएंगे। वहां वो एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीधे छत्तीसगढ़ के जशपुर के लिए रवाना होंगे।

लोहरदगा में कार्यक्रम में होंगे शामिल
आरएसएस संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए लोहरदगा में लोगों में काफी उत्साह है। उनके कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार मोहन भागवत यहां एक छोटे कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसे लेकर जिले में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। संघ प्रमुख कार्यक्रम के बाद भोजन कर कुछ देर यहां आराम करेंगे फिर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।


दो दिवसीय छत्तीसगढ़  दौरा
 छत्तीसगढ़ में उनका दो दिवसीय दौरा है। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 14 नवंबर को जशपुर में रहेंगे। वहां दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद संघ प्रमुख जनजातीय दिवस पर जनसभा को संबोधित करेंगे। मोहन भागवत 15 नवंबर को जसपुर के अंबिकापुर पहुंचेंगे। वहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो दिवसीय सरगुजा और कोरिया के संयुक्त पथ संचलन में शामिल होंगे। संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम में डॉ मोहन संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियों लगभग पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही प्रशासन पूरी एक्टिव है। वहां के लोगों में उत्साह जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर गांव तक सभी लोग उनके आगमन से काफी खुश हैं।