logo

विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए नदीम खान को मिला सम्मान 

NADIM01111.jpg

रांची
विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ओर से रांची स्थित हज हाउस में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दूसरे वर्ष भी झारखंड में रक्तदान–महादान अभियान और थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया एवं अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए मानवीय सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संगठन “लहू बोलेगा” तथा झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान को सम्मानित किया गया। नदीम खान को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, उपाध्यक्ष शमशेर आलम, ज्योति सिंह मथारु, सोलोमन तथा जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के हाथों अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया गया।


इस अवसर पर आयोग के सदस्य, विभिन्न जिलों से आए अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
“लहू बोलेगा” संगठन की ओर से अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष मिले इस सम्मान से रक्तदान और थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए सेवा कार्य को और मजबूती से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है।
कार्यक्रम में “लहू बोलेगा” संगठन से जुड़े वरिष्ठ इंजीनियर एलिग शाहनवाज़ खान, झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता एलिग शरबील अहमद, आर. अली मॉल के मालिक एलिग इम्तियाज अली, मुफ्ती कमरे आलम, इंजीनियर शाहनवाज़ अब्बास सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest