logo

साहिबगंज में नाबालिग लड़की ने किया सुसाइड, परिजन बोले- गैंगरेप हुआ; हाथ में मेहंदी से लिखा था 'अकबर' का नाम

sahibganjnews.jpg

द फॉलोअप डेस्क, साहिबगंज 

साहिबगंज के बरहेट थानाक्षेत्र में नाबालिग लड़की के सुसाइड से बवाल खड़ा हो गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। दरअसल, साहिबगंज के बरहेट इलाके में 14 वर्षीय नाबालिग ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। जहां एक ओर लोग ईद की जश्न में डूबे थे तो दूसरी तरफ नाबालिग की आत्महत्या से परिवार में मातम छा गया।  परिवार वालों का आरोप है कि अकबर अंसारी नाम के युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है, जिससे आहत होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। 

अकबर के नाम की लगायी थी मेहंदी
घटना के बाद बरहेट थाना प्रभारी टीम के साथ मृतका के घर पहुंचे। वहां उन्होंने परिवार वालों से आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश की।  परिजनों ने बताया कि ईद की खुशी में नाबालिग बच्ची अपने हाथ में मेंहंदी लगायी थी। हाथ में उसने अकबर का नाम लिख रखा था। इसी आधार परिवार वालों ने अकबर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि ईद के दिन नाबालिग दोपहर के आसपास शौच की बात कहकर घर से निकली थी। समय बीतने के बाद वह घर नहीं लौटी तो उन्हें लगा कि मेला घूम रही होगी। शाम हो जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बस्ती और आसपास के इलाकों में तलाशना शुरू किया लेकिन, नाबालिग का कोई पता नहीं चला। ईद के अगले दिन सुबह नाबालिग घर लौटी। 

घर लौटते ही लगायी फांसी 
परिजनों ने बताया कि जब वह घर लौटी तो डरी-सहमी थी। इतने में पड़ोसियों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। वे नाबालिग के बारे में पूछने लगे। नाबालिग की मां पिता के घर पर नहीं होने की बात कहकर उसे अंदर ले गई। परिजन उससे वजह जानने के लिए अंदर गए तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा कि बेटी कमरे में फंदे से झूल रही है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जंगल ले जा कर किया सामूहिक बलात्कार 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बच्ची को अकबर अंसारी ने प्रेम जाल में फंसाया। ईद के दिन घुमाने के बहाने से उसे जंगल ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान हैं। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अकबर अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अकबर को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म का पता लग पायेगा।

Tags - commits suicide in Sahibganjjharkhand gangrape newssahibganj policehindi news