रांची
आज मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखंड सरकार, आदरणीय योगेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची स्थित ग्लोबल अस्पताल पहुंचकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुई झारखंड की छात्रा नूतन टोप्पो मुलाकात की। इस अवसर पर प्रसाद ने नूतन टोपो के स्वास्थ्य का हालचाल जाना तथा उपचाररत चिकित्सकों से उनकी चिकित्सीय स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बता दें कि छात्र आंदोलन के दौरान पैलेट गन का प्रयोग किया गया था, जिससे नूतन घायल हुईं थीं।

चिकित्सीय सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
प्रसाद ने चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने तथा हर आवश्यक चिकित्सीय सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नूतन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि झारखंड की बेटी अकेली नहीं है। राज्य सरकार हर परिस्थिति में उसके साथ मजबूती से खड़ी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि नूतन शीघ्र स्वस्थ होकर नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों की उड़ान पुनः भरेगी। उनके साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक विकास सिंह मुंडा भी थे।
