logo

मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, कहा- ये मॉडल झारखंड में करेंगे विकसित

sudivya3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने दिल्ली में खेल विभाग और CCL के अधिकारियों के साथ आज दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का दौरा किया। जहां उन्होंने वहां की खेल शिक्षा को समझा और खेल में हो रहे शोध प्रक्रियाओं को भी जाना। उन्होंने इस दौरान कहा कि इस तरज पर झारखंड में भी एक खेल विश्वविद्यालय बनाया जायेगा। इसकी जानकारी मंत्री सुदिव्य कुमार ने अपन इकस हैंडल पर ट्वीट कर दी है। 
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "आज दिल्ली में खेल विभाग एवं सीसीएल के अधिकारियों के साथ दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति पूर्व ओलंपियन कर्णम मल्लेश्वरी जी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।"
उन्होंने आगे लिखा "दिल्ली खेल विश्वविद्यालय आधुनिक खेल शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान की भी उच्चस्तरीय सुविधाएँ प्रदान करता है। भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में ऐसे संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। झारखण्ड में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के मार्गदर्शन में अबुआ सरकार खेल क्षेत्र को नई दिशा देने हेतु सकारात्मक पहल कर रही है और आने वाले समय में झारखण्ड का अपना खेल विश्वविद्यालय होगा, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।"

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand latest update jharkhand khabar minister sudivya kumar sport minister sudivya kumar Delhi Sports University developed jharkhand