logo

ग्रामीण प्रतिभा को सलाम : मंत्री शिल्पी ने इटकी में 200 छात्रों को राजीव गांधी सम्मान से सम्मानित किया 

shilpy5214.jpg

रांची
इटकी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान से 200 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इटकी प्रखंड के टॉपर और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मैट्रिक एवं इंटर के छात्रों को यह सम्मान राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रदान किया। यह सम्मान वर्ष 2005 से प्रतिवर्ष दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "यह सम्मान छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उनके लिए यह पल हमेशा यादगार रहेगा। सफलता का सपना देखना जरूरी है, क्योंकि जो सपने देखते हैं, वही उन्हें साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।"


उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को चरित्र निर्माण और अनुशासन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री ने शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, "छात्रों की सफलता में उनकी अहम भूमिका होती है। शिक्षकों को अपने कार्य के प्रति ईमानदार और जिम्मेदार होना चाहिए, क्योंकि आज भी लगभग 70% बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और उनका भविष्य शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा पर निर्भर करता है।"
मंत्री ने छात्रों को जीवन के संघर्षों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, "जब तक जीवन है, तब तक संघर्ष चलता रहेगा, शिक्षा प्राप्त करने से लेकर रोजगार पाने या व्यवसाय शुरू करने तक। जो छात्र संघर्ष के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ते हैं, वही सफलता प्राप्त करते हैं। छात्रों को अब सफलता को अपनी आदत बनाना होगा।"
कार्यक्रम में रमेश महली, राजन किस्पोट्टा, फिरोज अंसारी, अबुमाज, अब्बास अंसारी, अंजुम जमाल, रहमान अंसारी, भोमा सिंह, आकाश लकड़ा, इबरार इमाम और मंजर अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest