logo

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, मंत्री संजय यादव ने CM को पत्र लिखकर की मुआवजे की मांग

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, मंत्री संजय यादव ने CM को पत्र लिखकर की मुआवजे की मांग

द फॉलोअप, गोड्डा:

Jharkhand News: चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ (Cyclonic storm) के प्रभाव से हुई भारी बारिश ने संथाल परगना के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हुई बारिश के कारण खेतों में लगी धान सहित अन्य मौसमी फसलों को नुकसान (Damage to seasonal crops) पहुँची है। इन्हीं बातोँ को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव (Minister Sanjay Prasad Yadav) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा एवं राहत देने की मांग (Demand for compensation and relief) की है। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने 24 नवंबर को मुख्यमंत्री के नाम भेजे पत्र में विशेष रूप से गोड्डा विधानसभा क्षेत्र (Godda Assembly Constituency) के किसानों की समस्याओं को उठाया है।

संथाल परगना अधिकांश क्षेत्र कृषि पर आधारित

उन्होंने कहा है कि संथाल परगना प्रमंडल (Santhal Pargana Division) का अधिकांश क्षेत्र कृषि पर आधारित है और यहां के ग्रामीण परिवारों की आजीविका खेती-किसानी पर निर्भर है। ऐसे में 20 से 22 नवंबर के दौरान हुई अत्यधिक बारिश से किसानों के कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। पत्र में मंत्री ने उल्लेख किया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से भी झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। असामान्य बारिश के कारण कई स्थानों पर खेतों में जलजमाव हो गया है, जिससे धान एवं अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसका सबसे अधिक असर छोटे और सीमांत किसानों पर पड़ सकता है, जिन्होंने अपनी पूरी पूंजी और मेहनत खेती में लगाई है।

सरकारी सहायता मिलना बेहद जरूरी

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि संथाल परगना के सभी प्रभावित जिलों, विशेषकर गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी राजस्व गांवों में फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण (Immediate survey of crop damage) कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका और ग्रामीण अर्थव्यवस्था (Rural economy) को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस मामले में शीघ्र एवं संवेदनशील कार्रवाई करनी चाहिए। मंत्री ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और राहत उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को समय पर सरकारी सहायता (Government assistance) मिलना बेहद जरूरी है।

Tags - Unseasonal RainCrop DamageSanthal ParganaMinister Sanjay Prasad YadavHemant SorenJharkhand GovernmentCompensation DemandIMDJharkhand News