logo

रांची मंडल में रेलवे ब्लॉक से बदला ट्रेनों का रूट, बर्द्धमान-हटिया और आसनसोल-रांची मेमू कई स्टेशनों के बीच रद्द

रांची मंडल में रेलवे ब्लॉक से बदला ट्रेनों का रूट, बर्द्धमान-हटिया और आसनसोल-रांची मेमू कई स्टेशनों के बीच रद्द

जामताड़ा: 
Jamtara News:
दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल अंतर्गत जोन्हा और किता स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को तीन घंटे का पीक्यूआरएस (PQRS) ब्लॉक लिया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण जामताड़ा होकर गुजरने वाली दो प्रमुख मेमू ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके तहत बर्द्धमान-हटिया और आसनसोल-रांची मेमू ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। साथ ही, कुछ स्टेशनों के बीच इन ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा।

बर्द्धमान-हटिया मेमू गोमो तक ही चलेगी
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 24 नवंबर को अपनी यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो तक ही करेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस हटिया के बजाय गोमो जंक्शन से बर्द्धमान के लिए रवाना होगी। इस बदलाव के कारण गोमो और हटिया के बीच दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

आसनसोल-रांची मेमू मुरी तक ही जाएगी
इसी तरह, ट्रेन संख्या 63598 आसनसोल-रांची मेमू पैसेंजर की यात्रा 24 नवंबर को मुरी जंक्शन में ही समाप्त कर दी जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 63597 रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर रांची के बजाय मुरी जंक्शन से आसनसोल के लिए प्रस्थान करेगी। इसके चलते मुरी और रांची के बीच दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

यात्रियों से रेलवे की अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेनों के परिचालन में किए गए इस अस्थायी बदलाव को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। घर से निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Tags - Ranchi RailwayTrain Route ChangeMEMU TrainJharkhand NewsRailway Block