द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए मंत्रियों के जिले तय कर दिए हैं। कौन मंत्री किस जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराएंगे, इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है। उसमें जिंदगी और मौत से जूझ रहे स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का भी नाम है। वह 15 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में झंडा फहराएंगे। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित जिलों के डीसी-एसपी को इसकी सूचना दी गयी है। जिला प्रशासन को संबंधित मंत्रियों से संपर्क स्थापित कर झंडोत्तोलन के लिए आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
.jpeg)

हालांकि कैबिनेट डिपार्टमेंट द्वारा मंत्रियों के झंडोत्तोलन संबंधी आदेश दो अगस्त को जारी किया गया है। दो अगस्त को ही रामदास सोरेन को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। उन्हें एयर लिफ्ट कर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। लेकिन दो अगस्त से रामदास सोरेन होश में नहीं आ सके हैं। उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनके ब्रेन डेड की भी बात कही जा रही है। इस स्थिति में सरकार को झंडोत्तोलन के लिए मंत्रियों को तय किए गए जिलों को संशोधित कर देना चाहिए। क्योंकि यह स्पष्ट है कि होश में आ भी जाने की स्थिति में रामदास सोरेन 15 अगस्त को झंडा फहराने लायक नहीं होंगे। लेकिन सरकार के लिए भी असमंजस की स्थिति यह है कि वह स्वतः संज्ञान लेकर कैसे मान ले कि रामदास सोरेन स्वस्थ नहीं होंगे।

कौन मंत्री कहां फहराएंगे तिरंगा
मंत्री जिला
राधाकृष्ण किशोर डालटेनगंज(पलामू)
दीपक बिरुआ चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)
चमरा लिंडा गुमला
संजय प्रसाद यादव गोड्डा
रामदास सोरेन जमशेदपुर(पूर्वी सिंहभूम)
इरफान अंसारी जामताड़ा
हफीजुल हसन देवघर
दीपिका पांडेय सिंह पाकुड़
योगेंद्र प्रसाद बोकारो
सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह
शिल्पी नेहा तिर्की लोहरदगा