logo

मंत्री चंपई सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम पहुंची आवास

मंत्री चंपई सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम पहुंची आवास

द फॉलोअप डेस्कः

आदिवासी कल्याण और परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत खराब हो गई है। उनके आवास पर सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम पहुंची है। उनकी जांच शुरू की गई है, थोड़ी देर के बाद ही पत चल पाएगा कि उनको क्या हुआ है। बता दें कि इस साल में यह दूसरी बार है जब मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ी है। इससे पहले जनवरी माह में भी वह अचानक ही बीमार हो गए थे। उस वक्त उनका शुगर लेवल काफी कम हो गया था। जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया था। वहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए चेन्नई ले जाया गया था। कुछ समय पहले ही वह रांची लौटे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT

यह भी पढ़ेः- दवा घोटाले की जांच कराने के लिए सरयू पहुंचे CBI के पास, सौंपा ज्ञापन

कोल्हान टाइगर के नाम से है मशहूर

झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में कोल्हान टाइगर के नाम से जाना जाता है। उन्हें यह नाम इसलिए मिला क्योंकि उनके नेतृत्व में 2016 में टाटा स्टील के गेट पर हुड़का आंदोलन हुआ था। जिसके बाद 1600 अस्थायी कर्मियों को टाटा स्टील ने स्थायी किया था। इस आंदोलन ने चंपई सोरेन का काफी कद बढ़ा दिया था। चंपई सोरने काफी दयालु व्यक्ति है। उनके अच्छे स्वाभाव का हर कोई कायल है।