द फॉलोअप डेस्क
साहिबंगज के मिर्जा चौकी पुलिस ने एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार ये चारों हथियार बनाने वाले कारीगर हैं। इस संबंध में गुरुवार को एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गन फैक्ट्री चलाई जा रही है। इसके बाद मिर्जा चौकी थाना प्रभारी प्रकाश रंजन के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र के कोहबारा गांव में छापामारी कर गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। इसके बाद मिर्जा चौकी बाजार निवासी पतरास किस्कू, वीरेंद्र कुमार साह उर्फ वीरू, गुड्डू पंडित और बिहार के खगड़िया निवासी मोनू कुमार शर्मा को रंगे हाथ हथियार बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने वाले सामान को बरामद किया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT