logo

बहू रागिनी को धनबाद लोकसभा से मौका दे BJP, सिंह मेंशन की माता ने उठाई मांगा; आधा दर्जन नेता टिकट की रेस में

कहलूग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
धनबाद लोकसभा सीट के लिए आधा दर्जन भाजपा नेता अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में पूर्व विधायक कुंती सिंह ने भी बीजेपी से अपनी बहू को उम्मीदवार बनाने की अपील की है। सिंह मेंशन की माता कुंति सिंह ने कहा है उनका परिवार लंबे समय से बीजेपी की सेवा कर रहा है। ऐसे में उनकी बहू रागिनी को मौका मिलना चाहिए। उधर रागिनी सिंह क्षेत्र में काफी एक्टिव हो गई हैं। वह लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही हैं। पूर्व विधायक कुंती सिंह यह भी दावा कर रही हैं कि अगर पार्टी उनकी बहू को टिकट देती है तो सीट निकाल कर दिखा देंगी। सिंह मेंशन को चुनाव लड़ना और सीट निकालना आता है। उन्हें पार्टी से पूरी उम्मीद है। 


विधानसभा की तैयारी कर रहीं रागिनी
कुंती सिंह ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं से अपनी बहू रागिनी सिंह को धनबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने की अपील की है। दरअसल आधा दर्जन नेताओं में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नाम की भी चर्चा है। रागिनी सिंह झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह की बहू और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं। वह झरिया विधानसभा सीट के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। वह पिछले 3 साल से राजनीति में एक्टिव हैं। वह विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा कर रही हैं। 


पेश की जा रही दावेदारी
मालूम हो कि बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन इस सूची में बीजेपी ने झारखंड की 14 में से सिर्फ 11 सीटों पर ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिन तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गयी है, उनमें धनबाद सीट भी शामिल है। धनबाद लोकसभा से मौजूदा सांसद बीजेपी के पशुपतिनाथ सिंह हैं। पशुपतिनाथ सिंह लगातार तीन बार बीजेपी से जीत चुके हैं। लेकिन मौजूदा सांसद की उम्र काफी ज्यादा हो चुकी है। इसके चलते उनका टिकट कटने की प्रबल संभावना है। इसी उम्मीद में इस बार आधा दर्जन भाजपा नेता धनबाद से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।