logo

गिरिडीह : कंप्यूटर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख 

aag21.jpg

गिरिडीह:

गिरिडीह जिले के मकतपुर स्थित एक कंप्यूटर दुकान में आगलगी की घटना घटी है। इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना मास इंफोसिस नामक दुकान में हुई है। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने दमकल की टीम को सूचना दी। टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि यह दुकान राजन जैन व अमित जैन की है। इस आगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है।