logo

14 जिलों में आज से शुरू हुआ मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम, बूथों पर खिलाई जा रही फाइलेरिया रोधी दवाएं

falaria.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के 14 जिलों में आज से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम का आगाज हुआ है। यह कार्यक्रम 28 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके तहत लोगों को बूथों पर दवाई खिलाई जा रही है। इसके बाद प्राशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी लोगों के घर-घर जाकर उन्हें दवा खिलाएंगे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय राज्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को देशव्यापी अभियान शुरू किया। झारखंड सहित कुल 11 राज्यों को यह कार्यक्रम चल रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े हुए प्रतिभागियों ने भी फाइलेरिया रोधी दवाएं खाई।


2.17  करोड़ लोगों को खिलाई जायेगी फाइलेरिया रोधी दवाएं
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 10 फरवरी से 14 फाइलेरिया प्रभावित जिलों में 2.17 करोड़ लाभुकों को फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एम.डी.ए) कार्यक्रम प्रारंभ किया गया  है। लिस्ट में बोकारो, देवघर, धनबाद, गुमला, रामगढ़, साहेबगंज, पाकुड़, कोडरमा, रांची, गिरिडीह, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम जिले का नाम शामिल है। 


प्राशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी बताएंगे कैसे दवा का सेवन करेंगे मरीज
उन्होंने कहा कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के दौरान फाइलेरिया रोधी दवाओं का वितरण नहीं, बल्कि प्राशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों के सामने लाभार्थियों द्वारा दवा का सेवन सुनिश्चित किया जायेगा। राज्य स्तर से सभी विभागों से समन्वय बनाकर मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन  को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किये जा रहें हैं। साथ ही हम सब शत-प्रतिशत लाभुकों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहें हैं। इस अवसर पर राज्य स्तरीय सलाहकार तत्था अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।