logo

फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

suicide_hang.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव सोमवार को फंदे से लटका हुआ मिला। 28 वर्षीय मृतका की पहचान स्नेहा श्रीवास्तव के रूप में हुई है। इधर, घटना की सूचना पर मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे और शव को टीएमएच के शीत गृह में रखा गया है। मायका पक्ष बागबेड़ा का रहने वाला है।

मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर स्नेहा को बार बार प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के भाई नितेश श्रीवास्तव का कहना है कि स्नेहा के शरीर पर मारपीट के स्पष्ट निशान हैं। शरीर पर बेल्ट से पीटे जाने के गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

परिजनों ने बताया कि स्नेहा श्रीवास्तव की कोई संतान नहीं थी। मृतक की शादी आठ साल पहले सिदगोड़ा निवासी निखिल श्रीवास्तव से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग के लिए स्नेहा को प्रताड़ित किया जाता था। सोमवार को मायके वालों को सूचना मिली कि स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटक रहा है। 
इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर पड़ताल की जा रही है। आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट किया जा सकेगा कि यह हत्या थी या आत्महत्या। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jamshedpur news jamshedpur khabar