logo

रांची : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 120वीं जयंती आज, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

jaspal.jpg

रांची:
3 जनवरी यानि आज मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा (Marang Gomke Jaipal Singh Munda) की 120 वीं जयंती है। जयपाल सिंह मुंडा एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी थे और एक महान दूरदर्शी और विद्वान नेता भी थे। वह पहले ऐसे आदिवासी थे जिनका भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ था। लेकिन उन्होंने हॉकी के कारण इसे छोड़ दिया था। उनका जन्म 3 जनवरी 1930 को खूंटी के पाहनटोली में हुआ था। जसपाल सिंह 1928 में आयोजित ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे। बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। आज उनके जयंती पर उम्मीद फाउंडेशन की ओर से खेल के साथ-साथ साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता, सामाजिक समेत अन्य क्षेत्र के विभूतियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है। 


इन खिलाड़ियों में मिलेगा सम्मान
सम्मानित होने वाले लोगों की सूची में इंडियन ब्लाइंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सुजीत मुंडा का नाम भी शामिल है। इसके आलावा मनोहर टोपनो, मोनालिसा पहाड़िया, नीतू लिंडा, अंजलि मुंडा, गीता खलखो, सुब्बालक्ष्मी शर्मा, अंसुता लकड़ा, फरीद खान, महेश तिर्की, लवली चौबे, मनोज यादव, विनोद सिंह, प्रियंका केरकेट्टा, हरेंद्र सिंह, मंगल मिंज अन्य शामिल हैं। यह जानकारी उम्मीद फाउंडेशन के रितेश उरांव और प्रदीप मिर्धा ने दी।


कब और कहां होगा कार्यक्रम
इस कार्यक्रम का आयोजन रांची के कांके रोड स्थित CMPDI के मयूरी सभागार में 2 बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र जयंत जयपाल सिंह मुंडा, हॉकी इंडिया के भोलानाथ सिंह, झारखंड के चैंबर के अध्यक्ष और लोक कलाकार नंदलाल नायक आदि हैं। बता दें कि खेल के साथ-साथ साहित्य, सिनेमा, पत्रकारिता, सामाजिक समेत अन्य क्षेत्र के विभूतियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है। यह जानकारी उम्मीद फाउंडेशन के रितेश उरांव और प्रदीप मिर्धा ने दी।