रांची
रांची के संत माइकल्स स्कूल के छात्रों ने CBSE की दसवीं परीक्षा में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन किया है. 15 अप्रैल को घोषित परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया. हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय का परिणाम उत्साहजनक रहा. इस वर्ष कुल 262 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 35 छात्रों ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए. वहीं 126 छात्रों ने 81 प्रतिशत से अधिक और 203 छात्रों ने 71 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जो विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है. टॉपर्स की सूची में कुशाग्र कौशल और हर्षित दुबे ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया. सौम्या कुमारी 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं. ध्रुवी कुमारी और मानवी सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. सुप्रिया दीक्षित 95 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहीं, जबकि विभोर कृष्णन ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान हासिल किया.
विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम दिए. आईटी में आदित्य कुमार, हर्षित दुबे, आर्यन कुमार यादव, श्रेया पाठक और कुशाग्र कौशल ने 100 अंक प्राप्त किए. विज्ञान में ध्रुवी कुमारी, शिवम गुप्ता और हर्षित दुबे ने 99 अंक हासिल किए. हिंदी में चौमित्या गुप्ता, मानवी सिंह और मिहिका चौबे ने 98 अंक प्राप्त किए, जबकि सामाजिक विज्ञान में कुशाग्र कौशल ने 98 अंक हासिल किए. अंग्रेजी में खुशी सिंह, समृद्धि और सौम्या कुमारी ने 98 अंक प्राप्त किए तथा गणित में हर्षित दुबे ने 97 अंक हासिल किए. छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत को दिया. विद्यालय के निदेशक रजत बहल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, उत्साह और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है. उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी. छात्रों ने बताया कि सैंपल पेपर और प्रश्न बैंक के नियमित अभ्यास से उन्हें परीक्षा की बेहतर तैयारी में मदद मिली. वहीं, सौम्या कुमारी ने कहा कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता का मूल मंत्र है.
