logo

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार ने पेश की दावेदारी, दाखिल किया नामांकन पत्र 

sim000000000000.jpg

 सिमडेगा 
कांग्रेस नेता मनोज कुमार ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटि (AICC) के ऑब्जर्वर एचएस लक्की को अपना नामांकन पत्र सौंपकर दावेदारी पेश की है। मनोज कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और जिले की जनता की समस्याओं को समाधान तक पहुँचाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले अंतर्गत सभी प्रखंडों में उनको कार्यकर्ताओं का अपार समर्थन मिल रहा है। मौके पर कांग्रेस कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष बालासियुस खेस्स, मुखिया मुंस खेस्स, मुखिया राहुल रोहित तिग्गा, पं० समिति सदस्य नोवेल मिंज, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार मौजूद थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News