द फॉलोअप डेस्क
पथ निर्माण विभाग ने आखिरकार प्रभारी अभियंता प्रमुख बनाने में सफल रहा। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रभारी मुख्य अभियंता यातायात को अगले आदेश तक अभियंता प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह केंद्रीय निरुपण संगठन के अधीक्षण अभियंता विजय रंजन कुमार को अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रभारी मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अलावा एनएच रांची अंचल के अधीक्षण अभियंता जयकांत राम को अपने कार्यों के अलावा प्रभारी मुख्य अभियंता एनएच का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निगरानी के अधीक्षण अभियंता समरेंद्र प्रसाद को निगरानी के ही मुख्य अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश में कहा गया है कि यह प्रभारी व्यवस्था है। इस आधार पर नियमित प्रोन्नति या वरीयता का दावा नहीं किया जा सकता।
