गिरिडीह
केंद्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भाजपा ने ऐतिहासिक बताया है. गिरिडीह परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान जमुआ विधायक मंजू देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें जो सम्मान मिला है, वह सराहनीय है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी.
उन्होंने आगे कहा कि गिरिडीह के जमुआ से उन्हें विधायक चुना गया है, कोडरमा से महिला सांसद हैं और कई महिला मुखिया भी चुनी गई हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. ऐसे में यह अधिनियम महिलाओं के लिए और भी अधिक अवसर प्रदान करेगा. भाजपा महिला मोर्चा, गिरिडीह ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. गौरतलब है कि इस अधिनियम के तहत लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है. हालांकि, इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होना आवश्यक होगा.
.jpeg)