logo

साहिबगंज में अमीन की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी 

साहिबगंज में अमीन की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी 

द फॉलोअप, साहिबगंज:

Crime News: साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र (Radhanagar Police Station) अंतर्गत मोहनपुर चौक के समीप रविवार को एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या (Murder) किए जाने से इलाके में सनसनी (Sensation in the area) फैल गई है। इस वारदात के बाद साहिबगंज में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मृतक की पहचान मोहनपुर गांव निवासी करीब 55 वर्षीय गौर चन्द्र बागती के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अमीन का काम करते थे और इसके अलावा छोटे-मोटे काम कर अपनी आजीविका चलाते थे। मोहनपुर चौक के समीप उनका शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

आसपास के लोगों से पूछताछ

इधर, सूचना मिलते ही राजमहल के एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, इंस्पेक्टर राजीव रंजन और राधानगर थाना पुलिस (Sahibganj police) घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल गौर चन्द्र बागती की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वारदात को किसने और किस उद्देश्य से अंजाम दिया, यह भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गयी है। 

आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल

इस हत्याकांड ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था (Law and order) और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करेगी। साथ ही, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि आखिर जिले में आपराधिक वारदातों पर कब लगाम लगेगी और आम लोग कब अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।

Tags - Sahibganj police Murder Case Jharkhand Crime News Public SafetyJharkhand Crime Update