logo

यूट्यूब पर जारी हुआ "महान हमर झारखंड" एल्बम, रवि भूषण दुबे ने दी है आवाज

ravi1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
नागपुरी गीतों की श्रृंखला में जय प्रयाग की अगली प्रस्तुति नागपुरी वीडियो एल्बम महान हमर झारखंड यूट्यूब पर जारी किया गया है। इसमें गीतकार और गायक रवि भूषण दुबे हैं। संगीतकार हेमंत कुजूर एवं वीडियो निर्माता चंदन कुमार मिश्र हैं। इस गीत में झारखंड के अनुपम सौंदर्य खनिज संपदा कल कारखाने सहित अन्य बिंदुओं को दर्शाया गया है। जिसमें झारखंड को सृष्टि का अद्भुत वरदान कहा गया है। गीत में नागपुरी की मौलिकता को बरकरार रखते हुए ठेठ नागपुरी गीत की प्रस्तुति की गई है। मालूम हो इसके पहले भी रवि भूषण दुबे के गीत यूट्यूब पर राष्ट्रीय एकता पर आधारित गीत एवं अन्य धार्मिक गीत काफी लोकप्रिय रहे हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N