logo

मधुकर भारद्वाज को विधानसभा में दी गयी विदाई

madhukar.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड विधानसभा सचिवालय में  संयुक्त सचिव के पद से दिनांक 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए मधुकर भारद्वाज के सम्मान में आज झारखंड विधानसभा सचिवालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, विधान की प्रत्यायुक्त समिति के सभापति सरयू राय विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर स्पीकर ने कहा कि भारद्वाज लंबे समय तक झारखंड विधानसभा में अपनी सेवा दी। विशेष रूप से संसदीय कार्यों को निपुणता के साथ निपटारा करने में उनका प्रयास सराहनीय रहा है। सरयू राय ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि वे सम्पूर्ण सेवाकाल में अपने कर्तव्यों जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया। प्रभारी सचिव झारखण्ड विधान सभा सहित सचिवालय के अधिकारियों/सहकर्मियों ने उनके सम्मान में अपने उद्गार व्यक्त किए।


मधुकर भारद्वाज 29 नवंबर 1988 को बिहार विधानसभा में सहायक के पद पर नियुक्त हुए थे। कैडर विभाजन के उपरांत प्रशाखा पदाधिकारी  के रूप में  20 नवंबर 2000 को झारखंड विधानसभा सचिवालय में योगदान दिए। वे कुल 36 वर्ष 9 माह विधानसभा की सेवा में रहे। इस दौरान उन्होंने बिहार और झारखंड विधानसभा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।

Tags - Jharkhand Assembly Madhukar Bhardwaj Speaker Rabindra Nath Mahato Saryu Rai given farewell