logo

स्थानीय मुद्दों के आधार पर लड़ा जायेगा इस बार का लोकसभा चुनाव - देवेंद्रनाथ महतो 

DEVENDRA_NATH_MAHTO.jpeg

रांची 
झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों के आधार पर लड़ा जायेगा। बता दें कि समिति की ओर से आज तोपापिड़ी मैदान,अड़ाल नवाडीह में क्षेत्रीय जन समस्या को लेकर जन आशीर्वाद महासभा का आयोजन किया गया। इस महासभा में सिल्ली प्रखंड के आसपास के हजारों आमजन पहुंचे। महासभा के मुख्य अतिथि और संगठन के उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह चुनावी साल है। कहा कि इस बार का चुनाव क्षेत्रीय मुद्दों पर आधारित होना  चाहिए। वर्तमान और पूर्ववर्ती स्थानीय विधायकों ने यहां की क्षेत्रीय समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया है।


स्थानीय नीति-नियम को लेकर संगठन की लड़ाई जारी 
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यहां के स्थानीय नीति-नियम को लेकर संगठन की लड़ाई लगातार जारी है। अब राजनीतिक बदलाव को लेकर चुनावी मैदान में भी अपना भागीदारी सुनिश्चितता तय करेंगे। आगामी इस चुनाव को एक आंदोलन के स्वरूप में ही देखा जा रहा है। कहा कि झारखंड बने दो दशक से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन यहां के मूलवासियों को उनका अधिकार नहीं मिला है। इस हालत को भी याद रखने की जरूरत है। 


आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका 
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रकाश महतो, जयराम पातर, ललित नायक, कार्तिक, जितेंद्र, जगन्नाथ, सुभाष मुंडा आदि सक्रिय रहे। वहीं, महाजनसभा में प्रवक्ता दमयंती मुंडा, पूजा महतो, बेबी महतो, सानिया परवीन, नवीन कुमार महतो, खुदीराम आदि क्रांतिकारी नेता मौजूद रहे।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn