logo

लोहरदगा : 6000 घूस लेते धराए राजस्व उप निरीक्षक, भेजे गए जेल

up_rajaswae.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा के राजस्व उप-निरीक्षक 6000 घूस लेते गिरफ्तार किए गए हैं। राजस्व उप निरीक्षक का नाम रामा महतो है। आरोप है कि रामा ने म्यूटेशन के कागज देने के नाम पर सरोज कुमार खत्री नामक महिला से 6 हजार मांगे थे। रिश्वत देना महिला को नामंजूर था इसलिए उसने ACB की टीम को इसकी जानकारी दे दी। मामले का सत्यापन करने पहुंची टीम ने अंचल अधिकारी को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अधिकारी पर आगे की कार्रवाई जारी है। 

4 डिसमील जमीन के म्यूटेशन कागज देने के लिए मांगा था पैसा
मामले को लेकर शिकायतकर्ता सरोज कुमार खत्री ने बताया कि अक्टूबर-2023 को लोहरदगा में 4 डिसमील जमीन अपनी बहू प्रियंका खत्री के नाम से वंदना रानी से खरीदा था। जिसका म्यूटेशन के लिए 06 माह पहले अंचल कार्यालय लोहरदगा में दिया था। म्यूटेशन हो जाने के बाद कागजात रामा महतो, राजस्व उप-निरीक्षक, लोहरदगा से मांगने पर उनके द्वारा कागज देने के एवज में 6 हजार रिश्वत की मांग की गई। वादी रिश्वत देकर काम नहीं कराना चाहते थे।