डालटनगंज
शहर की यातायात व्यवस्था को हर मौसम में चुस्त-दुरुस्त रखने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज ने मंगलवार को सम्मानित किया। क्लब की ओर से शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात 130 ट्रैफिक जवानों को छाते वितरित किए गए। कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए क्लब के अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि धूप बारिश या सर्दी हर परिस्थिति में खड़े होकर सेवा देने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी समाज के सच्चे रक्षक हैं।

यह छोटा-सा प्रयास उनके प्रति कृतज्ञता जताने की कोशिश है। सदस्य संजय पाठक ने कहा कि ट्रैफिक ड्यूटी सबसे चुनौतीपूर्ण होती है और यह सहयोग उनका मनोबल बढ़ाएगा। मौके पर सचिव प्रभात अग्रवाल, सहसचिव राकेश पांडेय, लायन समीर खन्ना, नवीन गुप्ता, आलोक माथुर, रितेश कुमार, ध्रुव अग्रवाल, अमित आनंद सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।