logo

दिव्यांग खिलाड़ियों का विधायक दीपिका पांडे ने बढ़ाया हौसला

1626.jpg

द फॉलोअप डेस्क
महागामा विधायक दीपिका पांडे ने विधानसभा के शून्यकाल में दिव्यांगजनों की आवाज उठाने के बाद शुक्रवार को पुनः दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ाया। नेपाल में आयोजित पारा थ्रो बाल प्रतियोगिता के विजेता दिव्यांग्जन खिलाड़ियों से अपने आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। उन्हें झारखंड सरकार द्वारा मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की राज्य सरकार झारखंड राज्य विकलांग जन नीति के अनुसार दिव्यांगजनों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है। विभिन्न प्रशासकीय कारणों से थोड़ा विलंब हो रहा है लेकिन दिव्यांगजनों एवं दिव्यांगजन खिलाड़ियों को उनका अधिकार और सम्मान अवश्य मिलेगा। बताते चलें कि
19 और 20 फरवरी को नेपाल में आयोजित पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम में झारखंड  के 8 खिलाड़ी शामिल थे। यहां के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। टीम में शामिल इन खिलाड़ियों मुकेश कंचन , पवन लकड़ा, चंदन लोहरा ,प्रतिमा तिर्की, महिमा उरांव, अनीता तिर्की, असुंता टोप्पो, तारामणि लकड़ा से विधायक ने मुलाकात की। यह जानकारी पारा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता ने दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT