logo

गढ़वा : देर रात मंडल कारा में छापेमारी, प्रशासन ने खंगाले सभी बैरक, नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

garwah_jail_red.jpg

गढ़वा
गढ़वा जिले के मंडल कारा में देर रात प्रशासन की ओर से सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर की गई. छापेमारी का नेतृत्व एसडीएम सह जेल अधीक्षक संजय पांडे और एसडीपीओ नीरज कुमार ने किया. अभियान के दौरान करीब चार दर्जन जवानों और पुलिस अधिकारियों ने जेल परिसर के सभी बैरकों की गहन तलाशी ली. इस दौरान कैदियों से पूछताछ भी की गई. तलाशी अभियान के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई.

 

Tags - garwah jail news garwah DC raid In Jail jail raid In garwah garwah jail raid news jail raid news