logo

Palamu : 3 दिनों तक पलामू में लगेगी लालू की चौपाल, 8 जून को इस मामले में होंगे कोर्ट में पेश

LALU.jpg

पलामू: 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव तीन दिन के लिए पलामू आने वाले हैं। पार्टी की तरफ से इसकी लिए जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। होटलों के कमरे बुक कर लिए गये हैं। लालू प्रसाद यादव 6 जून से तीन दिनों तक पलामू में ही अपनी चौपाल लगाने वाले हैं। 7 जून को वह पूरे दिन पलामू परिसदन में रहेंगे जबकि 8 जून को है आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पलामू कोर्ट में पेश होंगे। 


क्यों आने वाले हैं
दरअसल राजद सुप्रीमो फिर झारखंड की एक अदालत में हाजिरी देंगे। चारा घोटाला के सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद अब उन्हें पलामू की अदालत में आचार संहिता के उल्लंघन का मामले में सुनवाई के लिए आना होगा। 08 जून को अदालत के समक्ष पेश होंगे। लालू प्रसाद प्रसाद के झारखंड आगमन की सूचना मिलते ही झारखंड राजद एक्टिव हो गया है। रांची से लेकर पलामू तक 110 से ज्यादा तोरण द्वार बनाए जाएंगे। 

 

6 जून को आएंगे
लालू 6 जून की शाम चार बजे पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर उतरेंगे। उसके बाद वे परिसदन जाएंगे। लालू यादव के आगमन को लेकर पलामू पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। पलामू कोर्ट परिसर और हवाई अड्डा के बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की जाएगी। पलामू परिसदन का भवन लालू प्रसाद यादव के नाम पर बुक किया गया है. लालू यादव के साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव की भी आने की उम्मीद है।