द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ जिले से घोटाले का एक मामला सामने आया है, जहां जिला कल्याण विभाग के खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री पशुधन योजना की 24 लाख 81 हजार 600 रुपए की राशि निकाल ली गई। इस मामले को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में आपूर्तिकर्ता लातेहार जिले के अमवाटीकर निवासी स्व साकिब हुसैन के पुत्र मोहम्मद अमजद हुसैन समेत आईडीबीआई बैंक के कुछ कर्मियों पर आरोप लगाया गया है। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।.jpeg)
दर्ज शिकायत के अनुसार 11 नवंबर 2023 को तत्कालीन डीसी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति की बैठक रखी गई थी, जिसमें सूअर पालन, बकरी पालन और मुर्गी पालन के लिए मांडू, दुलमी, गोला, पतरातू और चितरपुर प्रखंड के 358 लाभुकों का चयन किया गया था। इस योजना के तहत तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी (डीडब्ल्यूओ) रामेश्वर चौधरी ने लाभुकों को भुगतान के लिए लगभग 94 लाख रुपए निकालकर आईडीबीआई बैंक रामगढ़ कैंट शाखा में जमा कराया था।.jpg)
लेकिन रामेश्वर चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह को एक फरवरी 2024 से 30 जुलाई 2024 तक जिला कल्याण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला। और इसी अवधि में आईडीबीआई बैंक खाते से 24।81 लाख रुपये की निकासी कर ली गई। और जब कल्याण विभाग ने इस निकासी संबंधी दस्तावेजों में हस्ताक्षरों का मिलान कराया तो हस्ताक्षर जाली पाए गए।