logo

निलंबित IAS विनय चौबे के साले के खाते में इरफान इकबाल के खाते से आए लाखों रुपए, ACB की जांच शुरू

vinay1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
निलंबित आईएएस विनय चौबे और उनके परिवार के सदस्यों को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब  मोहम्मद इरफान इकबाल नामक व्यक्ति के खाते से विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी के खाते में बड़े पैमाने पर संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया हैं। एसीबी ने इन तथ्यों के आधार पर मो इरफान इकबाल को लेकर जांच शुरू कर दी है। 
एसीबी की जांच में पता चला है कि मो इरफान इकबाल के बैंक खाते से शिपिज त्रिवेदी के एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किये गये हैं। ये राशि नकद, IMPS, NEFT व  RTGS के जरिये ट्रांसफर किये गए हैं। जानकारी के मुताबिक कुल 25 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन किया गया हैं। 
एसीबी ने जांच में पाया है कि मो इरफान इकबाल बार-बार पैसे ट्रांसफर कर रहा था। जिससे संदेह है कि विनय चौबे और उनके परिवार के इस मामले में इकबाल की भी भूमिका है। वहीं एसीबी को यह भी मालूम चला है कि कंपनियों और फर्मों के माध्यम से अवैध संपत्ति को बार-बार घुमाया गया है। जानकारी के मुताबिक इन कंपनियों में Skyfliers Business Advisors Pvt. Ltd., Brahmastra Education Pvt. Ltd. और Trivturf Infrastructure Pvt. Ltd. शामिल है। इन कंपनियों के खातों से जो पैसे के लेन-देन हुए हैं, वह व्यवसायिक गतिविधियों से मेल नहीं खा रहे हैं। जिसके बाद शक और भी गहराता जा रहा है। 
फ़िलहाल एसीबी अब यह पता करने में जुटी हुई है कि शिपिज त्रिवेदी के पास इतनी रकम कहाँ से आई है। कहीं यह रकम विनय चौबे द्वारा किये गये भ्रष्टाचार से तो जुड़ा नहीं है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news ranchi news ranchi khabar ranchi update ranchi trending news Suspended IAS Vinay Chaubey