logo

गुवा गोलीकांड के शहीदों को कुणाल षाडंगी और विधायक दशरथ गगराई ने दी श्रद्धांजलि

kunalhhufc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड आंदोलन के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज गुवा गोलीकांड की बरसी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके साथ खरसावां के विधायक दशरथ गगराई भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कुणाल षाडंगी ने कहा कि 8 सितंबर 1980 को गुवा में हुई गोलीबारी में कई निर्दोष शहीद हुए थे। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया, बल्कि उसी ने झारखंड आंदोलन की आग को और तेज किया और राज्य निर्माण की दिशा में मजबूत आधार तैयार किया।
उन्होंने कहा कि गुवा गोलीकांड झारखंड की अस्मिता और अधिकार की लड़ाई का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान ने ही हमें संघर्ष की शक्ति दी। अब हमारा कर्तव्य है कि उनके सपनों का झारखंड बनाएं। एक ऐसा राज्य जहाँ न्याय, समानता और युवाओं को अवसर मिले। विधायक दशरथ गहराई ने कहा कि यह बलिदान झारखंड की आत्मा में बसा हुआ है। आने वाली पीढ़ियां इन्हें प्रेरणा स्रोत के रूप में देखेंगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए समर्पित रहेगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने शहीदों को याद करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।


 

Tags - latest Chaibasa news latest News jharkhand news updates Jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News updates latest updates jharkhand News jharkhand News Updates latest Updates\