logo

इंडिया U-19 क्रिकेट टीम में चुनी गईं झारखंड की पलक, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलेंगी

इंडिया U-19 क्रिकेट टीम में चुनी गईं झारखंड की पलक, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलेंगी

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

झारखंड की कुमारी पलक का चयन भारतीय महिला U-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। पलक, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट सीरीज का हिस्सा होंगी। गौरतलब है कि पलक ने इंडिया-A, इंडिया-B और नेपाल के बीच हुई ट्राई-सीरीज में इंडिया-B के लिए फाइनल मैच में महज 25 गेंदों पर जरूरी 39 रन की नाबाद पारी खेली थी। पलक ने रांची में बूटी क्रिकेट क्लब से प्रशिक्षण लिया है। U-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन पर कोच पंचीत महतो और साथी खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।

कोच ने कहा कि टीम इंडिया में चयनित होना पलक की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का नतीजा है। गौरतलब है कि 22 नवंबर को पलक ने इंडिया-B की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 

2027 अंडर 19 महिला विश्व कप में चयन की उम्मीद
पलक ने पिछले कुछ समय में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, इससे उनके वर्ष 2027 में होने जा रहे U-19 विश्व कप में भारतीय टीम में चयन की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। कोच पंचीत महतो और साथी खिलाड़ियों को भरोसा है कि पलक आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेंगी। कुमारी पलक की इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, बुटी पंचायत के मुखिया जुगुन मुंडा, हितेंद्र सिंह एवं शंकर महतो ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने भी दी बधाई
वहीं, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव और सचिव सौरव तिवारी ने भी पलक को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पलक की मां संगीता भगत बेटी के शानदार प्रदर्शन और भारतीय अंडर-19 टीम में पुनः चयन से बेहद खुश हैं।`

Tags - Cricketer Kumar PalakBCCIJSCAIndia U19 Women Cricket Team