logo

केएन त्रिपाठी के भाई ने RJD समर्थकों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

MAAR.jpg

द फॉलोअफ डेस्कः 
झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के पहले रांची में उलगुलान रैली का आयोजन किया गया था। यह रैली बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए रखी गई थी। लेकिन बीजेपी से लड़ने की जगह इंडिया अलायंस में शामिल कांग्रेस-आरजेडी के समर्थक आपस में ही लड़ने लगे। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और कुर्सियां फेंकी गईं। इस झड़प में चतरा लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के भाई को चोटें आईं। झड़प के बाद केएन त्रिपाठी के भाई नंदगोपाल त्रिपाठी ने राजद समर्थक प्रभु दयाल और अन्य के खिलाफ धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। 


क्या है मामला 
जानकारी के मुताबिक उलगुलान रैली के शुरू होते ही चतरा से राजद समर्थकों ने मंच के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने चतरा में जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस और राजद नेतृत्व की ओर से चुने गए उम्मीदवार को बदलने की जरूरत पर जोर दिया। हाथों में तख्तियां लिए उन्होंने अपनी मांगों को मुखरता से व्यक्त किया। आरजेडी कार्यकर्ताओं की ओर से जहां केएन त्रिपाठी के खिलाफ नारेबाजी की जा रही थी, उसी स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी के भाई भी मौजूद थे। उन्होंने नारेबाजी कर रहे आरजेडी कार्यकर्ताओं से तख्तियां छीननी शुरू कर दीं, जिससे तनाव और बढ़ गया और दोनों गुटों के बीच झड़पें हुईं।


बाबूलाल ने ली चुटकी 
रैली में मारपीट की घटना पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधा। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इंडी अलायंस का आपसी सिर फुटौव्वल सतह पर आ गया है। रांची में आयोजित भ्रष्टाचारियों के जुटाने ने इंडी अलायंस के बीच कलह की पोल खोलकर रख दी है।
 

Tags - KN Tripathi FIR against RJD supporters Ulgulan Rally Ranchi Ulgulan Rally Jharkhand Ulgulan Rally