logo

झारखंड के 24 जिलों में जल्द शुरू होगा खेलो इंडिया सेंटर, 17 जुलाई तक विभाग ने कोच के लिए मांगा आवेदन 

khelo_india1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के सभी 24 जिलों में एक खेलो इंडिया सेंटर की शुरुआत इसी सत्र से होने जा रही है। केंद्र सरकार की सफल योजना खेलो इंडिया के तहत प्रदेश के सभी जिलों में छह खेलों के केंद्र शुरू होंगे। झारखंड सरकार के खेल विभाग की मॉनिटरिंग में केंद्र संचालित होंगे। खेल विभाग ने सभी जिलों में स्थलों का चयन कर अधिकतर सेंटर उन स्थलों में हैं, जहां पूर्व से आवासीय बोर्ड या बोर्डिंग सेंटर संचालित हैं। बता दें कि इन केंद्रों के संचालन के लिए राज्य सरकार को भारत सरकार की ओर से प्रति वर्ष प्रति सेंटर पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इस राशि से कोच का मानदेय दिया जाएगा और खिलाड़ियों के लिए उपकरण की व्यवस्था की जाएगी। 


इन जिलों में खुलेगा सेंटर
 रांची, खूंटी, रामगढ़, गरिडीह, धनबाद, पू. सिंहभूम, दुमका व चतरा में फुटबॉल। सिमडेगा, पाकुड़, देवघर, गुमला, गढ़वा,पलामू और लातेहार में एथलेटिक्स, कोडरमा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां, गोड्डा, बोकारो और हजारीबाग में तीरंदाजी । जामताड़ा में बैडमिंटन, साहिबगंज में कुश्ती और लोहरदगा में हॉकी का सेंटर होगा।


इन छह खेलों पर फोकस
राज्य में मुख्य रूप से तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन और कुश्ती पर ध्यान दिया जा रहा है। इन खलों में अबतक खिलाड़ी बेहतर करते आए हैं।


कोच के लिए आवेदन मांगा
24 जिलों में केंद्र के लिए 24 प्रशिक्षक रखे जाएंगे। इसके लिए खेल विभाग की ओर से प्रशिक्षकों की तलाश शुरू कर दी गई है। 17 जुलाई तक कोच के लिए आवेदन मांगे गये हैं। इन केंद्रों में कोच के रूप में पूर्व के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को अवसर मिलेगा। आवेदन के लिए अधिकतम 40 वर्ष उम्र सीमा निर्धारित है। 20 जुलाई तक सभी केंद्रों के लिए खिलाड़ियों का टैलेंट हंट कर लिया जाना है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N