logo

प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों को बीएनआर में बैठाएंगे केशव महतो कमलेश, मंत्री पद पार्टी पर निर्भरः राधाकृष्ण किशोर

जू1.jpg

द फॉलोअप, रांची
जंबोजेट प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद उठे विवाद का अभी पटाक्षेप की संभावना नहीं दिखायी पड़ रही है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर लगातार तीसरे दिन प्रदेश प्रभारी के राजू को पत्र लिख कर पूछ रहे हैं कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश प्रदेश कमेटी के सदस्यों को होटल बीएनआर में बैठाएंगे। बीएनआर को ही पार्टी कार्यालय बनाएंगे। क्या प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कमेटी के 314 पदाधिकारियों के बैठने की क्षमता है। वह अपने पत्र में कुछ राज्यों के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की संख्या को भी अपने दर्शाया है। यह सवाल खड़ा किया है कि उन प्रदेशों की प्रदेश कमेटी में पदाधिकारियों की संख्या कम क्यों है।


जिस तरह से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, इस क्रम में उनसे यह पूछने पर क्या आप मंत्री पद छोड़ेंगे। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यह पार्टी पर निर्भर है। पार्टी अगर उनके काम से संतुष्ट है तो रखे अन्यथा हटा दे। उनके कहने का तात्पर्य साफ है कि वह पीछे मुड़ने वाले नहीं है। उनका संगठन पर लगातार हमला भी, यही संकेत दे रहा है। वैसे पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के शीर्ष स्तर पर राधाकृष्ण किशोर को मंत्री पद से हटाने पर गंभीरता से विचार भी किया जाने लगा है। 

Tags - Jharkhand State Congress Finance Minister Radhakrishna Kishore Keshav Mahato Kamlesh K Raju third letter questions on organization