द फॉलोअप डेस्क
श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। यात्रियों की आवाजाही को सुगम और आरामदायक बनाने के लिए दो जोड़ी मेमू श्रावणी मेला विशेष ट्रेनों का विस्तार दुमका तक करने और देवघर-जसीडीह मेमू विशेष ट्रेन के समय में संशोधन करने की घोषणा की गई है। यह संशोधित व्यवस्था 03 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।

ट्रेनों की समय-सारिणी
देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल (03507 / 03508) ट्रेन संख्या 03507: देवघर से सुबह 08:15 बजे प्रस्थान कर 08:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03508: जसीडीह से रात 23:30 बजे रवाना होकर 23:45 बजे देवघर पहुंचेगी।
जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल (03510 / 03509) ट्रेन संख्या 03510: जसीडीह से सुबह 08:45 बजे चलकर 10:30 बजे दुमका पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03509: दुमका से सुबह 10:45 बजे खुलकर दोपहर 12:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी।
जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल (03516 / 03515) ट्रेन संख्या 03516: जसीडीह से शाम 19:10 बजे प्रस्थान कर रात 21:00 बजे दुमका पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03515: दुमका से रात 21:20 बजे रवाना होकर 23:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

ट्रेनों की प्रमुख ठहराव
ये सभी विशेष ट्रेनें दोनों दिशाओं में देवघर, मोहनपुर, सिरसा नूनथर, घोरमारा, धनपतडीह, चंदनपहाड़ी, बासुकीनाथ, जामा तथा न्यू मदनपुर स्टेशनों पर रुकेंगी। ट्रेन सेवाओं के विस्तार और नए समय सारिणी से बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ और दुमका के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे मेले में आने वाले कांवड़ियों और आम यात्रियों को सुगम व तनावमुक्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पूर्व अधिकृत रेल माध्यमों से संशोधित समय-सारिणी की पुष्टि अवश्य कर लें।