logo

सिंहभूम की पब्लिक शेर है, अंग्रेजों को नहीं छोड़ा तो BJP के सामने कैसे झुकेगी– कल्पना मुर्मू सोरेन

GALA.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
केवल झारखंड ही नहीं बल्कि देश भर में चुनाव है। एक तरफ पूंजीपति की पार्टी है। दूसरी तरफ गरीब दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक की पार्टी है। 2019 में पूर्ण बहुमत से हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बनी। इसके बाद से लगातार बीजेपी सरकार गिराने का प्रयास करती रही। इस दौरान हेमंत सोरेन कल्याणकारी योजना बनाते रहे। आदिवासी मूलवासी कल्याण के लिए काम करते रहे। सरकारी पदों पर नियुक्ति का काम भी होता रहा। टीचर की बहाली हुई। बीजेपी ने षड्यंत्र करके हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। अब भी साजिश कर रही है। संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। उसमें हमारे हक और अधिकार निहित हैं। उन्हें शिथिल करने का प्रयास हो रहा है। आज हेमंत जेल में हैं इसलिए मुझे आपके बीच आना पड़ा। मैं उनका संदेश आपके बीच लेकर आई हूं। आपको 13 मई को तीर धनुष छाप में बटन दबाना होगा। 

 

ये सिंहभूम की धरती है। यहां की जनता शेर है। किसी के सामने नहीं झुकती है। कभी नहीं। आपकी ताकत न अंग्रेजों के सामने झुकी न अब तानाशाही सरकार के सामने झुकी है। बीजेपी को उखाड़ फेंकना है जो आदिवासी मूलवासी का हक और अधिकार छीन लेना चाहती है। मणिपुर में क्या हुआ आपने देखा। आदिवासी की बात करते हैं लेकिन जब उनका नरसंहार हुआ तो बीजेपी नेता ने वहां पैर नहीं रखा। ये इनका आदिवासी प्रेम है। जुमलेबाज भरे पड़े हैं लेकिन आपको देखना होगा की कौन झारखंड का हित सोचता है। प्रदेश में सरकार बनते ही हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने का प्रस्ताव दिया तो गृह मंत्रालय ने कहा की बाद में सोचेंगे। उन्होंने ने हो भाषा को नकार दिया। सरना धर्म कोड को नकार दिया। आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। क्या आप ऐसे लोगों को चुनेंगे। क्या आप ऐसे लोगों को चुनेंगे जो संसद में आपके हक और अधिकार की बात नहीं करते। 

रांची में बड़ा कार्यक्रम हुआ। लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल जो जन कल्याण का काम कर रहे थे उनको भी जेल में डाल दिया। केंद्र में बैठे लोग आपको दबाना चाहते हैं। उन्हें लगता है आप कीड़े मकोड़े हैं। क्या आप इसे बर्दाश्त करेंगे। जोबा मांझी आपके बीच एसएस हैं। उनका कार्यकाल बेहतरीन रहा है। आपको उन्हें मजबूती देना है। इन्हें जिताएंगे तो गुरुजी और हेमंत सोरेन मजबूत होंगे। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। जुमलेबाज नारा लगा रहे हैं। सर्वजन पेंशन किसने शुरू की, बीजेपी के लोग कहेंगे कि ये केंद्र ने शुरू किया। लेकिन आप सिपाही लोगों की जिम्मेदारी है कि गांव में जाकर लोगों का बताया कि हेमंत सोरेन ने सबको पेंशन दिया। 

जैसे आपने प्रभात तारा मैदान में ताकत दिखाई है वैसा ही 13 मई को करना है। जोबा मांझी को जिताना है। संसद में ये आपकी आवाज बनेंगी। जोबा मांझी को ताकत दीजिए। सभी माताओं बहनों को जो हमें सह1के

Tags - Kalpana Soren Kalpana News Kalpana Singhbhum Chaibasa Seat Kalpana