logo

ranchi : कैमूर की नाबालिग छात्रा के साथ रांची में दुष्कर्म, स्कूल पहुंची थी फॉर्म भरने 

CCCCCC.jpg

रांचीः
कैमूर में नाबालिग छात्रा के अपहरण के बाद उसके साथ रांची में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता 23 मई को स्कूल में फॉर्म भरने के लिए अपने दादा के साथ पहुंची थी। दादा किसी काम के सिलसिले में चांद बाजार में चले गए। ऐसे में छात्रा स्कूल से फार्म भरने के लिए जैसे ही चांद बाजार आ रही थी कि बीच रास्ते में चांद थाना क्षेत्र के कुड्डी गांव निवासी रामबचन राम का पुत्र रामनिवास राम छात्रा को ऑटो में जबरन बिठा लिया और उसका मुंह बंद कर दिया। 


रांची लेकर आ गया 
रामनिवास राम छात्रा को अगवा कर सीधे रांची आ गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह नाबालिग छात्रा गुरुवार को रांची से अपने गांव पहुंची तो पूरी घटना से अपने परिवार वालों को बताई। ऐसी स्थिति में पीड़ित छात्रा के परिवार वाले महिला थाना भभुआ पहुंच लिखित तौर पर पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी।


आरोपी गिरफ्तार 
मामले को देखकर पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद दुष्कर्म के आरोपी रामनिवास राम को गुरुवार की देर रात भभुआ चौक से गिरफ्तार कर लिया. महिला थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है. साथ ही 164 के तहत छात्रा का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है।