logo

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद होंगे झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद होंगे झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। 26 नवंबर को केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद-223 के तहत प्रदत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। 

28 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे जस्टिस प्रसाद
जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद 28 नवंबर को चीफ जस्टिस का पदभार ग्रहण करेंगे। दरअसल, मौजूदा चीफ जस्टिस एमएस सोनक 27 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे. गौरतलब है कि जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद पहले भी 2 बार झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस रह चुके हैं। इस बीच आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस विभु बाखरू को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। 

सीएम हेमंत ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर, झारखंड में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियमित नियुक्ति का मुद्दा रखा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि अक्सर झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों का कार्यकाल छोटा होता है और व्यवस्था कार्यवाहक चीफ जस्टिस से चलानी पड़ती है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस विभु बाखरू को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। 


 

Tags - Jharkhand High CourtJustice Sujit Narayan PrasadSupreme CourtChief Justice MS Sonak