logo

निर्वाचन क्विज में अरका जैन विश्वविद्यालय की जुबिया परवीन ने हासिल किया दूसरा स्थान, राज्य स्तर पर चयनित

निर्वाचन क्विज में अरका जैन विश्वविद्यालय की जुबिया परवीन ने हासिल किया दूसरा स्थान, राज्य स्तर पर चयनित

सरायकेला-खरसावां: 
Seraikela-Kharsawan:
सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय निर्वाचन क्विज प्रतियोगिता में अरका जैन विश्वविद्यालय की छात्रा जुबिया परवीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की निर्वाचन शाखा की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्वाचन प्रक्रिया, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) और भारत निर्वाचन आयोग से जुड़े विषयों पर प्रतिभागियों की जानकारी का आकलन किया गया।

उपायुक्त और उप निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपायुक्त नितेश कुमार सिंह एवं उप निर्वाचन अधिकारी पारुल सिंह ने जुबिया परवीन को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उनकी उपलब्धि की घोषणा करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन की जानकारी भी दी गई।जुबिया परवीन ने विश्वविद्यालय के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के समन्वयक डॉ. मनोज कुमार पाठक के निर्देशन में यह उपलब्धि हासिल की। अब वह राज्य स्तरीय निर्वाचन संबंधी क्विज प्रतियोगिता में अरका जैन विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी और आगामी प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई हैं।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
इस सफलता पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी एवं कुलसचिव डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए जुबिया परवीन को बधाई दी। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। विधि की छात्रा जुबिया परवीन की यह सफलता विश्वविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता, लोकतांत्रिक जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन को लेकर विश्वविद्यालय परिवार उत्साहित है।

Tags - Arka Jain University Jubia Parveen Election Quiz SIR 2026 Jharkhand News