द फॉलोअप डेस्क
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 342 उम्मीदवार विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किए गए हैं। हजारीबाग की बेटी स्वाति और बड़कागांव के बेटे राबिन कुमार ने टॉप 10 में अपना नाम दर्ज किया है। राबिन कुमार ने 7वा रैंक हासिल किया है। वहीं स्वाति ने 9वा रैंक हासिल किया है। स्वाति शुरू से ही एक मेधाविनी छात्रा रही हैं। उन्होंने BPSC में भी 158 रैंक हासिल किया था। इसके बाद से वे पटना में कार्यरत हैं। लेकिन उन्हें हमेशा से झारखंड में सेवा देने की इच्छा थी, जिसके बाद उन्होंने JPSC की परीक्षा दी और आज सफलता हासिल किया। स्वाति ने अपनी स्कूलिंग मुनम पब्लिक स्कूल हजारीबाग से है। इसके बाद उन्होंने संत कोलम्बस कॉलेज से 12वीं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।
