द फॉलोअप डेस्क
झारखंड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन का फिर से मौका मिला है। झारखण्ड राज्य में अपनी सेवा देने वाले मीडिया प्रतिनिधियों-पत्रकारों को ग्रुप चिकित्सीय एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए झारखंड राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। पहले इस योजना से जुड़ने के लिए 25 जनवरी 2023 तक आवेदन समर्पित करने की तिथि निर्धारित की गई थी। मगर अब इसे बढ़ा दिया गया है। अब इस योजना से जुड़ने के लिए पत्रकार 5 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। जो पत्रकार इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वे विभागीय वेबसाईट www.prdjharkhand.in में दिए गए Link "Jharkhand state Journalist Health Insurance Scheme" पर Click कर 5 फरवरी 2023 तक आवेदन समर्पित कर सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT