logo

JMM नेता गणेश महली ने जमीन हड़पने के आरोपों को किया खारिज, भूमि मालिक ने दिखाए वैध दस्तावेज

mahali.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के निकट स्थित लगभग 2,025 स्क्वायर फीट जमीन हड़पने के आरोप को झामुमो नेता गणेश महली ने बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने वैध दस्तावेजों के साथ मीडिया के सामने आकर बताया कि उन्होंने 2023 में श्रीकांत कुंभकार से उक्त जमीन खरीदी है।
मौके पर मौजूद जमीन मालिक श्रीकांत कुंभकार ने बताया कि वह 2001 से उस जमीन पर रह रहे हैं और उन्होंने सरोज कुमार से जमीन खरीदी थी, जिसके रजिस्ट्री पेपर उनके पास हैं। उन्होंने बताया कि कैंसर की चपेट में आने के बाद उन्होंने गणेश महली से इलाज के लिए सहयोग मांगा था और बाद में इलाज के लिए बाहर जाने के लिए जमीन बेच दी। 
गणेश महाली ने कहा कि उक्त जमीन पर उनकी पार्टी ऑफिस थी 2024 चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी बदला जिसके बाद उसकी रंगाई पुताई की गई थी। उन्होंने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया साथ ही उनकी छवि को साजिश के तहत धूमिल करने वालों और बिना पक्ष जाने मीडिया में बदनाम करने वाले मीडिया हाउस पर भी कानूनी कारवाई करने की बात कही।

 


 

Tags - ganesh mahali news latest Ganesh mahali news Ganesh mahali news Updates latest jamshedpur News jamshedpur Updates latest jharkhand News Jharkhand Updates latest news