logo

गढ़वा में JMM की बैठक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम की तैयारी तेज

JMM_g.jpg

गढ़वा 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) गढ़वा जिला कमिटी की बैठक पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवासीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष शम्भू राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मिथिलेश कुमार ठाकुर मौजूद रहे। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासी-मूलवासियों के हक-अधिकारों की लड़ाई में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए शिबू सोरेन का संघर्ष ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रहा है।

उनके विचारों, संघर्षों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 4 अगस्त को आयोजित होने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर उनके विचारों, संघर्षों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें। मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि झामुमो गढ़वा जिला कमिटी की ओर से 4 अगस्त को  पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरे झारखंड में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। इसी क्रम में गढ़वा जिले में बिरसा मुंडा पार्क में सांकेतिक रूप से उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र और भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा
गढ़वा जिले के सभी प्रखंडों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं जिला मुख्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा पार्क में दोपहर 12 बजे मुख्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं बैठक में केंद्रीय सदस्य ताहिर अंसारी, केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर, केंद्रीय सदस्य मेदिनी खान, केंद्रीय सदस्य शांति देवी, केंद्रीय सदस्य अंजलि गुप्ता, केंद्रीय सदस्य राजकिशोर यादव, केंद्रीय सदस्य नितेश सिंह, जिला सचिव शरीफ अंसारी,  उपाध्यक्ष श्रवण सिंह खऱवार, उपाध्यक्ष मुकतेश्वर पाण्डेय, उपाध्यक्ष संजय कानश्यकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह छोटू, क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, सभी प्रखंड अध्यक्ष, वर्ग संगठन के सभी पदाधिकारी, नगर परिषद पदाधिकारी आशिष अग्रवाल, सचिव वसीम खान, प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, रंथा नायक, प्रियम सिंह, मिन्हाज खान, भोलू, दिलीप गुप्ता, लल्लू मेहता व काफी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand Mukti Morcha Mithilesh Kumar Thakur Shibu Soren First Death Anniversary