द फॉलोअप डेस्क
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा(जेएलकेएम) भी घाटशिला उप चुनाव में उम्मीदवार देने को लेकर 13 अक्तूबर को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है। जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो ने इसको लेकर पार्टी पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए एक निर्देश जारी किया है। उसमें कहा गया है कि 13 अक्तूबर तोपचांची में दिन के दो बजे से एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारी, कोल्हान प्रमंडल के जिला और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी व सदस्यों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि इस बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, प्रत्याशी चयन, क्षेत्रीय मुद्दे एवं प्रचार अभियान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मंथन किया जाएगा। इससे यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि जेएलकेएम भी घाटशिला उप चुनाव में प्रत्याशी देगा।
