logo

क्या तुम ठीक हो? 6 दिन से टनल में फंसे झारखंड के श्रमिक ने क्या जवाब दिया; जानिए

tunal4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
उत्तरकाशी के टनल में फंसे 40 मजदूर पिछले 6 दिनों से रोशनी की तलाश में है। उनको बाहर निकालने का हर प्रयास किया जा रहा है। आधुनिक ऑगर मशीन से ड्रिलिंग की जा रही है ताकि मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। उनसे बात करने की कोशिश की जा रही है। बाहर से उनके परिजन उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं। झारखंड के  पश्चिम सिंहभूम के रहने वाले महादेव से पूछा गया कि महादेव ...महादेव.. तुमर ठीक आनू आछे? बोलि देओ, भोला छू ? (महादेव.. महादेव..बोलो, तुम ठीक हो) टनल में फंसे महादेव की कुशल क्षेम जानने के लिए जब उसके मामा ने ऑक्सीजन पाइप के जरिए आवाज दी तो महादेव ने भी तत्काल ही जवाब दिया, भोला छू, भोला छू (ठीक हूं, ठीक हूं)। 


झारखंड के भी 15 मजदूर
बता दें कि झारखंड के पंद्रह लोग टनल में फंसे हैं। सभी सुरक्षित तो हैं लेकिन अंदर रहकर उनकी तबीयत खराब हो रही है। समय-समय पर खाना, पानी, दवा, ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। टनल में मौजूद सभी 40 लोगों के परिजनों से उनकी लगातार बातचीत कराई जा रही है। टनल के भीतर मजदूरों को चार इंच के पाइप की बदौलत सब कुछ पहुंचाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने भी इसी पाइप के जरिए मजदूरों से बातचीत की और उनका हौंसला बढ़ाया। मजदूरों से बातचीत के बाद उन्होंने बताया कि भीतर सभी लोग सुरक्षित हैं।

हर घंटे की जा रही बातचीत 
सुदूर झारखंड और उत्तरकाशी के सिलक्यारा के बीच इंद्रजीत कुमार टनल में फंसे लोगों और उनके परिजनों के बीच एक सेतु का काम कर रहे हैं। मंगलवार रात सिलक्यारा पहुंचे इंद्रजीत पाइप के जरिए टनल में फंसे लोगों से बातचीत कर रहे हैं। फोन के जरिए उनके परिजनों को कुशल क्षेम की जानकारी देते हुए हिम्मत दे रहे हैं। मीडिया कर्मियों से बातचीत में इंद्रजीत ने बताया कि मेरी लगातार अपने भाई व बाकी स्टाफ से बातचीत हो रही है। वो लोग बताते हैं कि भीतर सब कुशल है। नई मशीन को देखकर इंद्रजीत को लगता है कि जल्द से जल्द सभी लोग सकुशल बाहर आ जाएंगे। टनल के भीतर फंसे गब्बर सिंह नेगी का बेटा आकाश नेगी हर घंटे घर में मौजूद मां को पापा के बारे में अपडेट दे रहा है। मंगलवार रात परिजनों के साथ आकाश सिलक्यारा आ गया था। उसकी पाइप के जरिए पापा से बात हो रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N