logo

BREAKING : आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच वार्ता समाप्त, छात्र बोले- सकारात्मक रही बातचीत

WARTA07.jpg

रांची 
आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच वार्ता समाप्त हो गई है। छात्रों ने कहा बातचीच सकारात्मक रही।  बातचीत में शामिल मंत्रियों ने छात्रों से कहा कि वे उनकी बातों को सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंचाएंगे। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और संजय प्रसाद यादव ने बताया कि छात्रों ने सिलसिलेवार अपनी मांगों को रखा। अब छात्रों की मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के विमर्श के बाद छात्रों की मांगों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। छात्र प्रतिनिधियों ने भी विश्वास व्यक्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और उसे पूरी की जाएगी। हालांकि अभी अगली बातचीत की तिथि की कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

छात्रों ने भी बातचीत को सकारात्मक बताया। जानकारी के अनुसार वार्ता में शामिल छात्रों के प्रतिनिधि भ अब जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंच कर अन्य छात्र नेताों के साथ विमर्श करेंगे और पूरी बातचीत का ब्यौरा देंगे। आज की बातचीत में मंत्रियों मे सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव शामिल हुए। वहीं छात्रों की ओर से रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार छात्रों ने बातचीत के क्रम में जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी संबंधी जानकारियां दी। साथ ही इन गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने तथा टीडीपीएल के माध्यम परीक्षा के अलावा सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग की।