logo

डीजीपी एके सिंह का झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन ने किया अभिनंदन

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड पुलिस के नए कप्तान अजय कुमार सिंह का झारखंड राज्य राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों-खिलाड़ियों ने अभिनंदन किया। गुरुवार को उनके सरकारी आवास पर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार और कार्यकारिणी समिति के सदस्य रंजन कुमार उर्फ मुकुल ने बुके और शॉल देकर डीजीपी बनने पर बधाई दी। एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुकुल ने कहा कि एके सिंह निशानेबाजी के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे हैं और उनके डीजीपी बनने से इस खेल और यहां के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। डीजीपी ने हरसंभव सहयोग देने की बात कही है। वहीं, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को भी निशानेबाजी में काफी दिलचस्पी है। इस खेल को झारखंड में लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता है। मौके पर निशानेबाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच रंजन कुमार, सैयद अंसुब अयुब, राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार और अरुण मुखिया ने भी डीजीपी को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT