logo

झारखंड भाजपा में बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष, OBC नेता को मिल सकती है जिम्मेदारी ! 

BJP13.jpg

द फॉलोअप डेस्क                             

झारखंड भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। चाईबासा और देवघर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद ही झारखंड में भाजपा इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन, राज्य़ में मिशन 2024 के नेतृत्व को लेकर भाजपा मंथन कर रही है।  

यह भी पढ़ें: रामनवमी को लेकर आज सीसीटीवी-ड्रोन से होगी निगरानी, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

4 राज्यों के बदले गए प्रदेश अध्यक्ष

मालूम हो की बीते सप्ताह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिए हैं। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव नजदीक है, वहां भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। बीते दिन राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सीपी जोशी को सौंपी। वहां इसी साल चुनाव है। वहीं ओडिशा में मनमोहन सामल और बिहार में सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ओडिशा में 2024 विधानसभा चुनाव है, जबकि बिहार में दिसंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होना है। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष का भार संभाल रहे वीरेंद्र सचदेवा को स्थायी तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार दे दिया गया है। दिल्ली में भी 2024 में विधानसभा का चुनाव होना है। झारखंड में भी भाजपा के प्रदेश अध्य़क्ष दीपक प्रक3श का कार्यकाल 25 फरवरी को ही पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि झारखंड में भी नए प्रदेश प्रध्यक्ष की घोषणा जल्द हो सकती है। जानकारी के मुताबिक नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं, वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को केंद्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा तेज है।

एक सांसद का नाम चल रहा आगे

बताया जा रहा है कि झारखंड में प्रदेश नेतृत्व की जिम्मेदारी किसी ओबीसी नेता को मिल सकती है। बता दें कि वर्तमान में भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी है। वहीं, प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी ओबीसी समुदाय के किसी सक्रिय नेता को दिए जाने पर चर्चा की जा रही है। जिसमें एक सांसद का नाम आगे चल रहा है। वहीं, इसके अलावा संगठन में रह चुके एक वरिष्ठ नेता और पिछली सरकार में मंत्री रहे एक युवा नेता के नाम की भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT